Big NewsBageshwar

बागेश्वर उपचुनाव : एक बजे तक 41.8% हुआ मतदान, 95 वर्षीय बुजुर्ग डोली में बैठकर पहुंची वोट देने

बागेश्वर उपचुनाव पर आज सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बागेश्वर में दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ है। लोगों में मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

एक बजे तक 41.8% हुआ मतदान

बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए लोग उत्साहित दिख रहे हैं। दोपहर एक बजे तक बागेश्वर में 41.8% मतदान हुआ। पहली बार मतदान के लिए पहुंच रहे युवाओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि बागेश्वर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। तब से ही लोग भारी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

95 वर्षीय बुजुर्ग डोली में बैठकर पहुंची वोट देने

बागेश्वर में मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिल रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी कोडोली में बैठकर वोट देने के लिए पहुंची। लोग उन्हें डोली में बैठाकर बूथ तक वोट देने के लिए लाए।

सिमगड़ी में सबसे कम तो मैगड़ीस्टेट में सबसे ज्यादा वोटर

बागेश्वर में आज 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें सबसे कम वोटर 109 सिमगड़ी बूथ पर हैं। जबकि सबसे ज्यादा 1220 मतदाता गरुड़ के मैगड़ीस्टेट मतदेय स्थल में हैं। बता दें कि अब तक सबसे ज्यादा भीड़ बूथ संख्या 178 पर देखी जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button