Entertainment

बादशाह कर रहे दूसरी शादी की तैयारी, जानें कौन है मशहूर रैपर की होने वाली दुल्हनिया

लोकप्रिय रैपर-सिंगर बादशाह आज कल अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। काफी समय से बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ओर ईशा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में है। वहीं अब दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है।

इसी साल करने जा रहे हैं शादी

बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिलेशनशिप में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कपल शादी करने का सोच रहे हैं। बादशाह और ईशा इसी महीने गुरूद्वारे में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया ने ईशा ओर बादशाह को मुम्बई में खरीदारी करते हुए देखा गया है। हालांकि शॉपिंग के दौरान दोनों अलग अलग ही थे। कपल ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

दूसरी बार दूल्हा बनने को तैयार बादशाह

मीडिया की माने तो दोनों अपने रिश्ते की बात घरवालों को बता चुके है। दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। जहां वह पहले अच्छे दोस्त बने। उसके बाद दोनों को प्यार परवान चढ़ा। खबरों के मुताबिक ईशा ओर बादशाह एक दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं।

2015 में हुई थी पहली शादी

साल 2015 में बादशाह ने सात फेरे लिए थे। उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी है। जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बेटी का जन्म 2017 में हुआ था। जिसके बाद 2019 में वह पत्नी जैस्मीन से अलग हो गए। जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button