Entertainment

दूसरी शादी की खबर पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा बेहतर मसला ढूंढने की है जरूरत

रैपर बादशाह ने कल यानी की दो अप्रैल को अपनी दूसरी शादी की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दूसरी शादी की बात से इंकार किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनको बेहतर मसला ढूंढने की जरूरत है।

बादशाह ने दूसरी शादी की खबर पर तोड़ी चुप्पी

रैपर-सिंगर बादशाह अपने गानों के लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। बीते कुछ दिनों से वह अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है। बादशाह अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और उनकी गर्लफ्रेंड इसी साल शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा था की अप्रैल के महीने में कपल गुरूद्वारे में जाकर शादी के बंधन में बधेंगे। जिसको लेकर अब बादशाह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन बातों को झूठा बताया है।

शादी की खबरों को कहा झूठा

बादशाह ने दूसरी शादी की खबरों से साफ़ इंकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा की मीडिया को बेहतर मसला ढूंढने की जरुरत है। बादशाह ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी डाली।

जिसमें लिखा था ” प्रिय मीडिया मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं पर यह बहुत ही बचकानी हरकत है। मैं शादी नहीं कर रहा हूं। जो कोई भी आपको यह बेकार सी खबर दे रहा है उसे बेहतर मसले ढूढ़ने की जरुरत है।    

2020 में हुआ था तलाक

आपको बता दें की बादशाह की पहले शादी हो चुकी है। साल 2012 में बादशाह ने सात फेरे लिए थे। उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। रैपर ने बिना मीडिया को इन्फॉर्म करे शादी कर ली थी। 

बादशाह की एक बेटी भी है जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। बेटी के जन्म के बाद ही लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चला था। बेटी का जन्म 2017  में हुआ था। जिसके बाद 2020में वह पत्नी जैस्मीन से अलग हो गए। जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन रहती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button