Big NewsChamoli

नहीं देखा होगा ऐसा मंजर : बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ भरभरा कर सड़क पर आ गिरा, मची अफरा तफरी, देखिए लाइव वीडियो

चमोली : उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है। बोल्डर गिरने से कई रास्ते बंद है। लेकिन उत्तराखंड में बीते दिन देख ऐसा मंजर देखने को मिला और एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे जिसने देखा उसका दिल दहल गया।

बता दें कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भारी भूस्खलन की तश्वीर मोबाइल में कैद हो गई. बारिश के चलते भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास बंद हो गया है। पूरी की पूरी पहाड़ी दरक कर हाईवे पर आ गई और लोग डर कर इधर उधर भाग रहे है। लोग अपनी जान बचाने के लिए अपनी गाड़ियों को पीछे दौड़ाने लगे। ये भयानक मंजर जिसने देखा उसका दिल दहल गया। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।

पहाड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएम मौके पर पहुंच गई है और पहाड़ी के मलबे को जेसीबी से हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है। वहीं वाहनों को दूसरे रस्ते से भेजा जा रहा है।

https://youtu.be/qJry6DzwMgQ

 

Back to top button