ChamoliBig News

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने लगाए जय बद्री विशाल के जयकारे, सीएम धामी ने किए दर्शन

बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रविवार सुबह छह बजे खुल गए हैं. सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर बद्री विशाल के दर्शन किए. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली पूजा की.

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. इस मौके पर 10 हजार श्रद्धालु धाम परिसर में मौजूद थे. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जय बद्री विशाल के जयकारे लगाए. बता दें धाम में मौजूद श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई.

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा

बदरीनाथ धाम कपाटोद्घाटन के दौरान सीएम भी मंदिर में मौजूद थे. सीएम ने मंदिर में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की. साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. सीएम ने कहा हिमालय की गोद में बसे इस दिव्य धाम में पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था की उस अलौकिक अनुभूति का एहसास हुआ, जो अनंत काल से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button