Big NewsTehri Garhwal

उत्तराखंड से बुरी खबर : खाई में गिरी मैक्स, दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत

Breaking uttarakhand newsटिहरी : शुक्रवार उत्तराखंड के लिए अशुभ साबित हुआ। जी हां टिहरी से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। जानकारी मिली है कि टिहरी के थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी मिली है कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में आठ लोग सवार थे। हादसा करीब 4 बजे हुआ। मैक्स वाहन चंबा-टिहरी मार्ग से देवीधार की तरफ जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

मृतकों की सूची

  1. फूलचंद(42 वर्ष) पुत्र सब्बल सिंह, निवासी नेरी गांव
  2. गुड्डी देवी(36 वर्ष) पत्नी रेमश सिंह निवासी बरनू गांव
  3. पार्वती देवी पत्नी कंसर सिंह निवासी बरनू गांव
  4. नत्थे सिंह(60 वर्ष) पुत्र दयालु निवासी तिखोन गांव
  5. क्वांरा देवी(65 वर्ष) पत्नी इंद्र सिंह निवासी तिखोन गांव
  6. वीर सिंह(60 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह निवासी डांग गांव

Back to top button