Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए बुरी खबर, महिला ASI की सड़क हादसे में मौत

ASI death in road accident

किच्छा : उत्तराखंड विभाग के लिए बुरी खबर है। बता दें कि  दर्दनाक। ड़क हादसे में महिला एएसआई की मौत हो गई। मृतक महिला एएसआई नैनीताल एसएसपी आफिस में तैनात थी जो  अकूटी से घर लौट रही थी। तभी किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत (39) पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

महिला एएसआई की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।

Back to top button