Chamolihighlight

उत्तराखंड और देश के लिए बुरी खबर, 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह शहीद

devbhoomi news

चमोली : उत्तराखंड सहित देश के लिए एक और बुरी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड ने और देश ने एक और लाल को खो दिया। मिली जानकारी के अनुसार 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जवान की हृदय गति रुकने से मौत है। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में सेवारत थे।  10 हफ्ते के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे। नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे।

जानकारी मिली है कि वो व्यायाम कर रहे थे और अचानक वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई और पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में उनका अंतिम संस्करा किया गया। हम जवान को सलाम करते हैं और पूरे खबर उत्तराखंड की टीम की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Back to top button