Udham Singh Nagar NewsHighlight

बाबा तरसेम सिंह की हत्या, किच्छा विधायक ने की SSP को हटाने की मांग

नानकमत्ता बाबा तरसेम की हत्या मामले में कांग्रेस से किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटाने की मांग की है।

केंद्रीय एजेंसियों से किया जा रहा संपर्क : DGP

मामले को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार का बयान सामने आया है। डीजीपी ने कहा की मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा गुरुवार सुबह 6:15 से 6:30 के बीच दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुस गए और कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी।

SIT करेगी मामले की जांच

डीजीपी ने मामले को गंभीर बताया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। डीजीपी ने एसटीएफ को इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा जल्द हो हत्यारों की गिरफ्तारी

मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें