Big NewsUttarakhand Weather Update

उत्तराखंड के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज भी मौसम बदला रहेगा।  डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जताई है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी सहित चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में मौसम रहेगा शुष्क

बीते चार दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए हैं। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रात में तापमान में कमी होने से हल्की ठंड सताएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button