Big NewsUttarakhand
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में आ सकता है हिमस्खलन, चेतावनी जारी

मौसम का मिजाज प्रदेश में लगातार अपने रंग बदल रहा है। कभी धूप तो कभी ओलावृष्टि के खेल के बाद आज सुबह चटकती धूप के साथ दिन खुला है। हालांकि मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन आने की चेतावनी जारी की है।
अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की संभावना
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। जिससे सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
तीन और चार अप्रैल को बारिश- बर्फबारी के आसार
वहीं मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने के आसार है, तो मैदानी इलाकों में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा तीन और चार अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलवृष्टि हो सकती है।