Char Dham YatraHighlight

Kedarnath news : केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

केदारनाथ धाम की पहाड़ियों से एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि हिमस्खलन चोराबाड़ी से करीब चार किमी ऊपर हुआ। हिमस्खलन होने से फिलहाल किसी तरह की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है।

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। बता दें केदारनाथ धाम में मंदिर से तीन से चार किलोमीटर बर्फीली चोटियों पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालु दहशत में आ गए। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने फोन से हिमस्खलन का वीडियो भी कैद किया है। बताया जा रहा है हिमस्खलन होने से पहले केदारनाथ क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी।

श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालुओं की सांसें मानो कुछ देर के लिए डर से थम सी गई। गनीमत ये रही कि हिमस्खलन होने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताते चलें बता दें कि बीते वर्ष मई व जून में चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच बार हिमस्खलन हुआ था। इससे पहले भी साल 2022 में हिमस्खलन की घटना सामने आई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें