Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड : 48 घंटे के लिए खुले ये 2 पुल, बैंकों से निकाले गए 52 लाख, पढ़ें पूरी खबर

Breaking uttarakhand news

 

 

पिथौरागढ़: भारत आर नेपाल की सीमाओं को जोड़ने वाले जौलजीबी और धारचूला पुल पिछले लंबे समय से बंद हैं। इनको सरकार की सहमति के बाद ही खोला जा रहा है। नेपाल और भारत सरकार की सहमति पर दो दिन के लिए जौलजीबी और धारचूला के झूलापुल 6 घंटे के लिए खोले गए। जौलजीबी पुल से 279 और धारचूला झूलापुल से 610 लोगों ने आना-जाना किया।

पुल खुलने के बाद  87 पेंशनरों ने भारत आकर बैंक से 52 लाख रुपये निकाले और फिर वापस नेपाल लौट गए। नेपाल से आए इन पेंशनरों का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से ही सांकृतिक, धार्मिक और रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों देशों को फिर से उन्हीं संबंधों को जारी रखते हुए पुलों को रोजाना के लिए खोल देना चाहिए।

एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों देशों के गृह मंत्रालय की सहमति के बाद जौलजीबी और धारचूला झूलापुल को खोलने निर्देश मिले थे। एसबीआई धारचूला शाखा के प्रबंधक हरिमोहन गर्ब्याल ने बताया कि धारचूला से 12 लाख और जौलजीबी शाखा से 40 लाख रुपये की धनराशि पेंशनरों ने निकाली। ज

Back to top button