Avatar of Reporter Khabar Uttarakhand

Reporter Khabar Uttarakhand

Follow:
57303 Articles

उत्तराखंड के मसले पर संसद ठप

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मसले पर एक बार फिर…

इस इम्तिहान में सिस्टम फेल है।

एक तरफ राज्य सरकार शिक्षा के बढ़ावे को लेकर तमाम दावे और योजनाएं चला रही है....दूसरी तरफ राज्य की शिक्षा व्यवस्था ने कई सवाल खड़ेकर दिए है....राज्यभर में बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो गई है....लेकिन रुड़की के राजकीय विद्यालय की कुछ तस्वीरों की सच्चाई जान आप ये सोचने कोमजबूर हो जाएंगे कि ये कैसी शिक्षा व्यवस्था है जहां खुले आसमान के नीचे टाट पर बैठाकर बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही है. जाहिर सी बात है कि परीक्षाओं से पहले ही व्यवस्थाओं कोपुख्ता किया जाता है, लेकिन रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में ऐसी व्यवस्थाएं की गई है कि खुले में नीचे टांट बिछाकर बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रहीहै....मीडिया में मामले की खबर लगते ही कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया और कॉलेज के पीटीआई ही कॉलेज में सचल दस्ते के अधिकारी के तौरपर जांच करते पाएं गएं.....उनका कहना कि कॉलेज में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है.....खुले में परीक्षा कराएं जाने के सवाल पर उन्होने कहा किकॉलेज में इतनी जगह नहीं है...यहीं कारण है कि खुले में परीक्षाएं कराई जा रही है। एक तरफ अधिकारी ये दावा कर रहे कि व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं है सबकुछ ठीक ठाक है....और दूसरी तरफ कॉलेज में जगह न होने के कारणखुले में परीक्षाएं कराने की बात का भी दावा कर रहे है....अब सवाल ये है कि जब पहले ही जगह न होने की बात से अधिकारी वाकिफ थे, तो क्योंमुक्कमल व्यवस्थाएं नहीं की गई.... क्या ऐसी व्यवस्थाओं से शिक्षा का स्तर सुधर पाएगा....ये भी एक सवाल है।    

यहां फूलों ने बदली है किस्मत

सचिन गुप्ता लालकुंआ – लालकुंआ में इन दिनों महिलाएं फूलों की खेती…