बॉन्डी बीच में आतंकी हमला करने वाला भारतीय निकला, गोलियां बरसाने से पहले मां से की फोन पर बात

14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों पर हमले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस आतंकी साजिद अकरम ने यहूदियों पर फायरिंग की थी वो भारतीय था। जी, हां 50 साल का साजिद मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था।
साल 1998 में वो ऑस्ट्रेलिया चला गया था। उसने हैदराबाद से B.Com किया। जिसके बाद वो स्टूडेंट वीजा पर नौकरी करने ऑस्ट्रेलिया गया। जहां बाद में उसने यूरोपीय मूल की महिला वेनेरा ग्रोसो से शादी कर वहीं स्थायी रूप से बस गया।
बॉन्डी बीच में आतंकी हमला करने वाला भारतीय निकला
बताते चलें कि साजिद के पास अभी भी भारत का पासपोर्ट था। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने काफी साल पहले ही साजिद से रिश्ते तोड़ दिए क्योंकि उसने एक ईसाई महिला से शादी की थी।
साजिद का 24 साल का बेटा नवीद अकरम ऑस्ट्रेलिया का नागरिक हैं। उसकी एक बेटी भी है। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि यहां पर साजिद के कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
आतंकी साजिद अकरम समेत 16 लोगों की मौत
बता दें कि इस अंधाधुंध फायरिंग में करीब 15 लोगों की मौत हुई। तो वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिसमें 3 भारतीय छात्र भी शामिल है। साजिद खुद पुलिस फायरिंग में मारा गया। तो वहीं उसका बेटा घायल है। दोनों बाप-बेटों ने बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार के दौरान यहूदियों पर गोलीबारी की थी।
आखिरी बार 2022 में भारत आया था साजिद
भारत में साजिद के रिश्तेदारों ने बताया कि बीते 27 सालों में उसका परिवार से काफी कम संपर्क था। वो ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद बस छह बार ही भारत आया थी। वो भी संपत्ति और बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े पारिवारिक कारणों की वजह से। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की माने तो आखिरी बार साजिद भारत 2022 में आया था। बताया गया है कि पिता के निधन के टाइम भी वो भारत नहीं आया। परिवार वालों को साजिद या नवीद के कट्टरपंथी विचारों की कोई जानकारी नहीं थी।
घर में बताया मछलियां पकड़ने जा रहे
खबरों की माने तो घटना को अंजाम देने से पहले बाप-बेटे ने घर पर बताया था कि वो मछलियां पकड़ने जा रहे हैं। बता दें कि साजिद किराए के घर में रहता था। वो वहां फलों की दुकान चलाता था।
गोलियां बरसाने से पहले आतंकी ने मां से फोन पर की बात
हमले से कुछ घंटे पहले नवीद ने अफनी मां से भी बात की थी। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, उसने मां वेरेना से कहा था कि वो स्वमिंग करने गया है और अब खाने जा रहा है। वेरेना ने पुलिस को बताया कि उसकी रविवार को अपने बेटे से बात हुई थी।
वेरेना ने कहा, “उसने मुझे रविवार को फोन किया और कहा, मम्मी, मैं अभी तैर कर आया हूं। मैंने स्कूबा डाइविंग की। अब हम खाने जा रहे हैं। फिर उसने कहा कि बहुत गर्मी है, इसलिए अब हम घर पर ही रहेंगे।”इसके कुछ ही घंटों बाद दोनों बाप-बेटे ने बॉन्डी बीच पर गोलीबारी शुरू कर दी।