Entertainment

Auron Mei Kahan Dum Tha Teaser: “दुश्मन थे हम ही अपने औरों में कहां दम था”, फिल्म का टीजर हुआ जारी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। हमेशा से इस जोड़ी को बड़े पर्दें पर फैंस ने भरपूर प्यार दिया है। ऐसे में दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’(Auron Mei Kahan Dum Tha) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हाल ही में मेकर्स ने पोस्टर जारी किया था। ऐसे में अब फिल्म का टीज़र (Auron Mei Kahan Dum Tha Teaser) भी रिलीज कर दिया गया हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।

Auron Mei Kahan Dum Tha Teaser हुआ जारी

मेकर्स ने आज फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। रोमांटिक ड्रामा इस फिल्म में साल 2002 से लेकर 2023 तक का टाइम पीरियड दिखाया गया है। इस फिल्म में एक बेहद ही यूनिक लव स्टोरी को दिखाया गया है।

फिल्म के टीजर में अजय और तब्बू एक साथ होली का त्यौहार मना रहे है। टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी रोमांटिक होने वाली है। अजय ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा,””दुश्मन थे हम ही अपने…’ औरों में कहां दम था का टीज़र अभी जारी”

Auron Mei Kahan Dum Tha स्टार कास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट को देखा जाएं तो अजय देवगन और तब्बू इस फिल्म में एहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इसके अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अभिनय करते नज़र आएंगे। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग मुंबई में ही की गई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें