Haridwar NewsBig News

स्कूल बस से लौट रहे दसवीं के छात्र के अपहरण की कोशिश, मुकदमा दर्ज

स्कूल बस से वापस लौट रहे दसवीं के छात्र को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने अपहरण की कोशिश की। छात्र के परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

स्कूल बस से लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश

मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार विवेक कुमार निवासी सुखदेव एन्क्लेव गोवर्धनपुर रोड ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका बेटा प्रिंस जमदग्नि पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। शुक्रवार को प्रिंस स्कूल बस से लौट रहा था। इस बीच लक्सर के पास बाइक में सवार लगभग 10 युवकों ने बस रोक दी।

भीड़ देख बदमाश मौके से फरार

युवकों ने बस में बैठे प्रिंस को जबरन उतारकर उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवक उनके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी युवक छात्र को धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें