UttarakhandhighlightNainital

रामनगर: बरसाती नाले को पार करने की कोशिश में तीन युवक बहे, बाल-बाल बची जान

प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नैनीताल के रामनगर से भयावह तस्वीर सामने आ रही है। जिसमें बरसाती नाले में बाइक सवार तीन युवक बह गए।

नाले को पार करने की कोशिश में तीन युवक बहे

रामनगर के ढेला क्षेत्र में तीन बाइक सवार युवक बरसाती नाले को पार करने लगे। इस दौरान तीनों युवक पानी के तेज बाहव से नीचे जा गिरे। तीनों युवकों के हल्की चोटें आई है। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तीनों युवकों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने युवकों को समझाने की बहुत कोशिश की थी कि नाले से गाड़ी पार करना सुरक्षित नहीं। बावजूद इसके युवक नाले को बाइक के साथ ही पार करने की कोशिश करने लगे और ये हादसा हो गया।

लोगों से की जा रही सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दो से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी जारी कर लोगों को सावधान रहने और उफान पर बह रहे नालों को पार न करने की हिदायत दी जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button