Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हमला, निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थकों पर लगे आरोप

हरिद्वार लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थकों के द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हमले के आरोप

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर में हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा था। तभी हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला वहां से जा रहा था। इसी दौरान उमेश कुमार के समर्थकों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले की गाड़ियों पर पर्चे फेंके।

इसके साथ ही उमेश कुमार के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई है। सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर के द्वारा मेडिकल करावाकर भगवानपुर थाना में शिकायती पत्र दिया गया है।

LOKSABHA ELECTIONS
LOKSABHA ELECTIONS

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button