Big NewsChamoli

धन सिंह रावत का हमला, बोले- कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए भाजपा यज्ञ करेगी

गैरसैंण : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग़ैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है। जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार की घोषणा का विरोध कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित की जाए।

वहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के लिए भाजपा बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेगी। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। भाजपा गाँव गाँव तक इस बात को पहुँचाने का काम करेगी और मुख्यमंत्री के अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

Back to top button