Dehradun NewsHighlight

सावधान! देहरादून में भोले-भाले लोगों से लूट, ATM से पैसे निकलने के भूल कर भी न मांगें मदद

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार मामला किसी की हत्या का नहीं है बल्कि ठगी का है। गिरोह राजधानी में एटीएम से पैसे निकालने आए भोले भाले लोगों की मदद के बहाने धोखे से उनके ATM बदलकर उनसे पिन की जानकारी लेकर घटना को अंजाम देते थे।

मदद के नाम पर भोले भाले लोगों का चुरा लेते थे ATM

मामला प्रेमनगर का है। देहरादून पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक गैंग सक्रिय है, जो भोले भाले लोगों की मादा करने के नाम पर उनसे उनके एटीएम से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर धोखे से उनका एटीएम बदल लेते हैं। बाद में उनके एटीएम से धनराशि निकालकर ठगी को अंजाम देते थे।

सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 20 अप्रैल को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध कार की तलाशी ली।

कार से बरामद हुए 66 एटीएम कार्ड

कार में तीन लोग सवार थे। जिनकी पहचान इमरान (40) निवासी गाजियाबाद, नसीरुद्दीन (41) नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और खालिद (40) गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से इस संबंध में जानकारी ली तो वो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो अलग-अलग एटीएम में जाकर एटीएम में आए सीधे-साधे और बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करने के नाम पर एटीएम से पैसा निकालते समय छिपकर उनका एटीएम पिन देख लेते थे। साथ ही इसी बीच बडी चालाकी से वो इन लोगों के एटीएम को बदल देते थे।

ये भी पढ़ें: आप भी ATM से पैसे निकालने के लिए मांगते हैं अंजान शख्स से मदद?, हो जाएं सावधान

विकासनगर में भी दर्ज है मुकदमा

आरोपियों ने इसी तरह विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाले थे। इस संबंध में विकासनगर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में ये भी पता चला है कि आरोपियों ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के ऐसे ही हथकंडे अपनाकर, अब तक विभिन्न बैंक खातों से 25 लाख से अधिक की राशि निकाल ली है। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें