Haridwar NewsBig News

आप भी ATM से पैसे निकालने के लिए मांगते हैं अंजान शख्स से मदद?, हो जाएं सावधान

हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब किया है। ATM के बाहर खड़ा होकर युवक भोले भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम बदल देता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ATM के बाहर ‘मददगार’ बनकर करता था ठगी

पुलिस के अनुसार देर रात ATM के पास संदिग्ध हालात में खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा तो पूछताछ में आरोपी ने खुद ही अपना गुनाह काबुल दिया। आरोपी ने बताया कि वो ‘सांसी गैंग’ का शातिर सदस्य है, जो एटीएम बदलकर भोले-भाले लोगों के खातों से पैसे उड़ाने का काम करता था।

haridwar news
ATM ठग

आरोपी के पास से 27 ATM कार्ड बरामद

आरोपी की पहचान अश्वनी पुत्र श्यामलाल निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 27 अलग-अलग कंपनियों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एटीएम के बाहर खड़े होकर कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद के बहाने उनके कार्ड बदल देता था और फिर खातों से रकम निकाल लेता था।

आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर पहुंचा था हरिद्वार

त्योहारी सीजन में ठगी के इरादे से वह बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर हरिद्वार पहुंचा था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से एटीएम की मदद न लें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें