Big NewsUttarakhand

अधिकारियों पर भड़की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, ये है वजह

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी शुक्रवार सुबह विधानसभा पहुंची। इस दौरान वहां पर मुख्य विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन कुछ अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष भड़क गई।

अधिकारियों पर भड़की विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सत्र की तैयारियों के लिए आज महत्वपूर्ण बैठक होनी है। जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी विधान सभा पहुंची। इस दौरान मुख्य विभागों के अधिकारी भी विधानसभा में मौजूद रहे। लेकिन कुछ अधिकारी समय पर वहां उपस्थित नहीं हुए। इस वजह से विधानसभा स्पीकर भड़क गई।

नदारद कर्मचारी और अधिकारियों की मांगी सूची

विधानसभा पहुंचकर स्पीकर ऋतु खंडूरी अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर भड़क गई। उन्होंने नदारद कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची मांगी है।

इसके साथ ही समय पर विधानसभा पहुंचने के सभी को निर्देश दिए हैं। आज होने वाली बैठक में तैयारियों को लेकर अहम निर्देश दिए जाएंगे।

गढ़वाल कमिश्नर भी बैठक मे मौजूद

विधानसभा में 11 बजे से मानसून सत्र को लेकर होने वाली बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में गढ़वाल कमिश्नर भी मौजूद हैं। बता दें कि मानसून सत्र को लेकर इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button