Big NewsPauri Garhwal News

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में आज राखी की धूम है। उत्तराखंड में भी राखी धूम-धाम से मनाई जा रही है। कल से ही मिठाई की दुकान में भीड़ है। बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों के साथ आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विधानसभा कोटद्वार के झंडा चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में देर सांय रक्षाबंधन का मुहूर्त खुलने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ बड़े हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर और मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु और हमेशा सुखी रहने की कामना

विधानसभा अध्यक्ष ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और हमेशा सुखी रहने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को राखी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का उन्हेे जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है।

प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है रक्षाबंधन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्यार और स्नेह से ही उन्हें क्षेत्र की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है। इसके साथ ही क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि वो हर त्यौहार अपने क्षेत्र वासियों के साथ मनाती है। साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर क्षेत्र की जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। सभी प्रदेश वासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें