Sportshighlight

Asia Cup Trophy: जब पाकिस्तान ट्रॉफी लेकर भागा तो कुछ इस तरह सूर्या और टीम ने मनाया जश्न

Asia Cup Trophy: बीते दिन 28 सितंबर 2025 को भारत ने इतिहास के पन्नों में एक और टॉफी दर्ज कर ली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK Final) ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला उसने सभी को हैरान कर दिया।

ट्रॉफी जीतने के बाद भी भारतीय टीम के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। पाक के mohsin naqvi अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का जोश जरा भी कम नहीं हुआ। ट्रॉफी और मेडल ना मिलने के बावजूद उन्होंने मैदान पर कुछ इस तरह जोरदार जश्न मनाया।

Asia Cup Trophy: जब पाकिस्तान के मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए

दरअसल रात के 12 बजे तक पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू नहीं हुई थी। इसी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आईं। एक रिपोर्ट की माने तो भारत ने एसीसी (Asian Cricket Council) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मैच खत्म होते ही मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। नकवी मंच पर करीब 20 मिनट तक ट्रॉफी और मेडल लेकर खड़े रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वहां पहुंचे ही नहीं। आखिर में नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर होटल लौट गए।

https://twitter.com/LegalAdvisour/status/1972530904955244641

सूर्या और टीम ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

ये नजारा किसी के लिए भी चौंकाने वाला था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का जोश जरा भी कम नहीं हुआ। ट्रॉफी और मेडल ना मिलने के बावजूद उन्होंने मैदान पर तिरंगे के साथ जोरदार जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने हंसते-खेलते तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर ट्रॉफी की जगह कप इमोजी लगाकर उन्हें शेयर भी किया।

BCCI ने लगाए ट्रॉफी चुराने का आरोप

उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, “हमने तय किया था कि एसीसी चेयरमैन से ट्रॉफी नहीं लेंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह ट्रॉफी और मेडल उठा ले जाएं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खेल भावना के खिलाफ है। हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही भारत को लौटाए जाएंगे। इस मामले को हम नवंबर में होने वाली आईसीसी कॉन्फ्रेंस में उठाएंगे”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button