Big NewsUdham Singh Nagar

शर्मसार : उत्तराखंड में नाबालिग रेप पीड़िता ने बाथरुम में दिया बच्चे को जन्म, 5 माह की थी गर्भवती, सब थे अनजान

 

दिनेशपुर : उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की हॉस्पिटल के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि  बच्चे का जन्म होते ही कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पेट मे दर्द होने पर हॉस्पिटल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनेशपुर पहुंचा। इस दौरान लड़की ने हॉस्पिटल के बाथरूम  में पांच माह के शिशु को जन्म दिया।

युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, दो साल से कर रहा था शारिरिक शोषण

परिजनों ने आरोप लगाया कि दिनेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़के ने एक नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर विगत 2 वर्षों से लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के माता पिता मजदूरी करते थे। वहीं विगत कई दिनों से लड़की के पेट में तेज दर्द होने की शिकायत पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़की को भर्ती कराया गया।

5 महीने में दिया बच्चे को जन्म, तोड़ा दम

इस दौरान परिजनों ने कहा कि लड़की के पेट में पथरी है औऱ इसी कारण पेट में दर्द हो रहा है। अचानक लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ। वहीं लड़की ने 5 महीने का शिशु को जन्म दिया। जिसकी खबर सुनकर परिजनों के हाथ पांव फूल गया। इस दौरान जन्म के पश्चात शिशु ने कुछ क्षणों में अपना दम तोड़ दिया। फिलहाल बच्चे का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

एफआईआर होगी दर्ज

महिला समिति के अध्यक्ष हीरा जंगपांगी ने बताया की लड़की के स्वास्थ्य होने पर उससे पूरी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उस लड़के के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल लड़की उपचार चल रहा है और लड़की स्वास्थ है।

आखिर परिजनों को कैसे पता नहीं चला की उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती?

महिला समिति के अध्यक्ष हीरा जंगपांगी ने कहा कि आखिर परिजनों को कैसे पता नहीं चला की उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती है और अगर पता था तो इतनी बड़ी बात छिपा कर क्यों रखी गई? खबर है कि लड़की और लड़का पक्ष दोनों ओर से आपसी समझोते की बात चल रहीं है।

Back to top button