Big NewsDehradun News

DM की कमान संभालते ही सविन बंसल ने किया सालों पुरानी इस व्यवस्था को खत्म, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून की बदहाल सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल पहले दिन से ही कसरत कर रहे हैं. इस बीच डीएम ने नगर निगम देहरादून में सालों से चली आ रही कार्य प्रणाली को कार्यभार ग्रहण करने के पांचवे दिन ही बदल दिया है। बता दें अभी तक सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी देखते थे। अब डीएम ने इसकी जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त को सौंप दी है।

उप नगर आयुक्त संभालेंगे सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी

डीएम सविन बंसल ने सफाई कार्यों के सफाई व्यवस्था और मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं, अब वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन के कार्य करेंगे। सफाई व्यवस्था और मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, सत्यापन कार्य अब उप नगर आयुक्त द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सालों से मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी संभाल रहे थे सफाई की जिम्मेदारी

बता दें जिलाधिकारी सविन बंसल नगर निगम के सफाई कार्यों की खुद मॉनिटिरिंग कर रहे हैं, उन्होंने कूड़ा उठान कार्यों और मॉनिटिरिंग में लचर व्यवस्था पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। जिलाधिकारी बंसल ने कहा यह सभी कार्य उप नगर आयुक्त का है, जबकि जिले में कई सालों से यह कार्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने पद के अन्य कार्यों के साथ कर रहे थे, जिसको बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है।

अनुबन्धित कम्पनियों को दी है चेतावनी

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पदभार ग्रहण करने के ही दिन से जनमानस से सम्बन्धित विषयों पर त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं। डीएम कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे ही दूसरे ही दिन देर शाम नगर निगम पंहुचकर सफाई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को तलब किया. इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अनुबन्धित कम्पनियों को कार्य प्रवृत्ति में सुधार लाने के लिए 45 दिन की मोहलत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें