Big NewsDehradunUttarakhand

देहरादून में हुई आगजनी की घटना, एक महिला की जिंदा जलकर हुई मौत

देहरादून के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर में रखे सामान की वजह से घर में आग लग गई।

अठूरवाला में घर में लगी आग में एक की हुई मौत

राजधानी देहरादून के डोईवाला में एक घर में आग लग गई। इस आगजनी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला घर का काम कर रही थी। इसी दौरान घर में रखे सामान में आग लगने से पूरे घर में आग फैल गई।

जब तक महिला इस आग से बाहर आ पाती तब तर पूरे घर में आग फैल चुकी थी। जिसके कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरला देवी उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। कड़ी मशक्क्त के बाद बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मिली जानकारी के मुताबिक किचन में रखे सामान में आग लगने की वजह से हुआ हादसा। पुलिस ने महिल के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हिमालयन हॉस्पिटल मैं मोर्चरी में रखवाया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button