National

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 सैनिकों की मौत, अन्य घायल

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

फिसलन के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर बांदीपोरा में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राहत कार्य में जुटे जवान

फिसलन के कारण सेना का ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए हैं। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Back to top button