Big NewsNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

रानीबाग में कल देर रात सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत की खबर सामने आ रही है। जवान का साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आनन-फानन में जवान के दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना पर काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हल्द्वानी

सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के हतौली ग्रामसभा स्थित सेराघाट निवासी आर्मी के जवान भगवान रावत उम्र (27) अपने दोस्त के साथ रानीबाग पार्टी से देर रात घर लौट रहे है थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एचएमटी फैक्ट्री के पास पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

साथी गंभीर रूप से घायल

सेना के जवान भगवान रावत कि मौके पर ही मौत हो गई और मृतक जवान का दोस्त गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें