EntertainmentHighlight

Arbaaz Khan Wedding: अरबाज ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें, एक दूजे में खोए दिखे न्यूली वेड

Arbaaz Khan-Sshura Khan Wedding: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी कर ली। कपल ने अर्पिता खान के घर पर निकाह सेरेमनी का आयोजन किया। इस शादी में बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल हुए। ऐसे में शादी से कपल की पहली तस्वीरें सामने आई है।

न्यूली वेड कपल की तस्वीरें आई सामने

अरबाज खान और शूरा खान मैरिड है। ऐसे में इस न्यूली वेड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां अरबाज ने फ्लोरल प्रिंट और बेज कलर की पैंट पहने काफी जंच रहे थे। तो वहीं शूरा गोल्डन ब्लाउज और पेस्टल कलर के पिंक लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। लुक को कम्पलीट करते हुए हुए उन्होंने सिर पर मैचिंग दुपट्टा और हेवी ज्वेलरी कैर्री की थी।

सिंपल और सोबर लुक में नजर आए कपल

अरबाज ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ‘अपनों की मौजूदगी में हम दोनों आज एक दूसरे के हमेशा हमेशा के लिए हो चुके है।

इस स्पेशल दिन पर आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’ बता दें की दोनों ही सिंपल और सोबर लुक में काफी खूबसूरत लग रहे थे। शादी में अरबाज का बेटा अरहान भी शामिल था। अरहान ने कपल के फोटो खिचवाई। साथ ही डांस भी किया।

शादी में इन सितारों ने की शिरकत

शादी के 19 साल बाद अरबाज और मलाइका अलग हो गए थे। जिसके बाद दोनों अपनी अपनी जिंदगी में मूव ऑन हो चुके है। जहां मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। तो वहीं अरबाज ने शूरा के साथ निकाह कर लिया। निकाह में रवीना टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा आदि कलाकार शामिल हुए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें