लंदन से Anushka Sharma और Virat Kohli का वीडियो वायरल, कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पावर कपल में से एक है। आए दिन वो किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेड होते रहते है। ऐसे में एक बार फिर कपल ने लोगों का धयान अपनी तरफ खींचा हैं। इटरनेट पर अनुष्का और विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें में विदेश में कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
Anushka Sharma और Virat Kohli का वीडियो वायरल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी आध्यात्मिक हैं। अकसर उन्हें मंदिरों और धार्मिक स्थलों में जाते हुए स्पाट किया गया है। कई बार वो उत्तराखंड भी आए है। जहां उन्होंने बाबा नीम करोली के दर्शन भी किए। ऐसे में अब जो वीडियो कपल का वायरल हो रहा है। उसमें दोनों कष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे है।
लंदन के इस्कॉन मंदिर में दिखे विराट-अनुष्का
अक्सर कपल को लंदन जाते हुए देखा है। विराट-अनुष्का का बेटा अकाय भी लंदन में हुआ था। ऐसे में जो वीडियो वायरल हो रहा है ये भी लंदन का ही है। हालांकि ये थ्रोबैक वीडियो है। जो दौबारा से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कृष्ण दास कीर्तन में शामिल है। इस दौरन विराट ने जहां ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। तो वहीं अनुष्का भी व्हाइट कुर्ते में दिखाई दी। वीडियो लंदन के इस्कॉन मंदिर का बताया जा रहा है। हाल ही में अनुष्का ने लंदन से फलों की भी एक फोटो इस्टाग्राम में शेयर की थी।

तो क्या लंदन बसने वाले हैं विराट-अनुष्का?
खबरों की माने तो अनुष्का और विराट कोहली का लंदन में बसने का प्लान है। कहा जा रहा है कि कोहली के रिटायरमेंट के बाद कपल यूके जाने वाले है। बता दें कि अक्सर दोनों को यूके जाते हुए देखा गया है। हालांकि इस बारे में दोनों विराट या अनुष्का में से किसी ने भी कमेंट नहीं किया है।