UttarakhandNainital News

Kainchi Dham: अनुपम खेर बाबा नीम करौली के चमत्कारों के हुए मुरीद, वीडियो शेयर कर किया गुणगान

बाबा नीम करोली बाबा की महिमा से कोई अछूता नहीं है। लाखों लोगों की बाबा के ऊपर श्रद्धा है। बॉलीवुड के कलाकार भी कैची धाम बाबा के दर्शन करने आते रहते है।

अनुपम खेर बाबा नीम करोली के हुए मुरीद

क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी भी नेम करोल बाबा के भक्त है। ऐसे में अब इस लिस्ट में अनुपम खेर का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता ने वीडियो शेयर कर बाबा की महिमा के बारे में बताया।

एक्टर अनुपम खेर ने 21 हनुमान मंदिरों की श्रृंखला के प्रोग्राम में कैंची धाम को भी जोड़ा है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। छह मिनट की इस वीडियो में वो बाबा की महिमा का गुणगान करते नज़र आ रहे है।

जल्द ही नैनीताल पहुंचेंगे अभिनेता

बता दें की जल्द ही अनुपम खेर की नयी मूवी आने वालो है। फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग नैनीताल में की जा रही है। जिसके लिए अभिनेता नैनीताल शूटिंग के लिए आएंगे । इस दौरान वो कैची धाम भी जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें