Entertainment

Anup Soni Deepfake Video: डीपफेक का शिकार हुए अनूप सोनी, फर्जी वीडियो हुआ वायरल

आए दिन किसी ना किसी नामी कलाकार की डीप फेक वीडियो (Deepfake Video) वायरल होती रहती है। एआई टेक्नोलॉजी की मदद से आवाज़ और फोटो फेक बनाने का सिलसिला काफी वक्त से चल रहा है।

ऐसे में अब इस डीपफेक का शिकार क्राइम पैट्रॉल अभिनेता अनूप सोनी(Anup Soni Deepfake Video) हो गए है। खबरों की माने तो अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो आईपीएल में पैसे लगाने को कह रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेता ने इस दीपफके वीडियो को लेकर वार्निंग जारी की है।

क्राइम पेट्रोल की वीडियो को किया यूज(Anup Soni Deepfake Video)

अनूप सोनी की इस फ़र्ज़ी वीडियो को बनाने के लिए उनके शो क्राइम पेट्रोल’ के वीडियो यूज़ की गई। उनकी आवाज़ को एआई की मदद से फेक बनाई गई। इस वीडियो में वो एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करने को कह रहे थे।

वीडियो में Anup Soni ने कहा ये

अनूप सोनी इस फेक वीडियो में टेलिग्राम चैनल ज्वॉइन करने को कह रहे है। वीडियो में वो कहते हुए नज़र आएकी वो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसके नाम से सट्टेबाज कांपते हैं। इस वीडियो में वो इस व्यक्ति के टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करने की अपील कर रहे थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें