UttarakhandChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल, लड़के ने मंदिर परिसर में भर दी लड़की की मांग

केदारनाथ धाम में बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें एक लड़की घुटनों पर बैठकर एक लड़के को प्रपोज करती दिख रही थी। उस वीडियो पर विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो में एक लड़के द्वारा लड़की की मांग भरी जा रही है।

मांग भरने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की केदारनाथ मंदिर के बाहर खड़े हुए हैं। लड़का लड़की की मांग भरता है। जिसके बाद लड़की लड़के के पैर छूती नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

प्रोपोज करने वाला वीडियो भी हुआ था वायरल

कुछ दिन पहले ही मशहूर व्लॉगेर विशाखा का केदारनाथ धर्म में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो पर भी लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी थी। वीडियो में व्लॉगेर पिली साड़ी पहने मंदिर परिसर के बाहर खड़ी थी। दोनों ने ही पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है। जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों में बैठकर अपने प्रेमी को प्रपोज कर अंगूठी पहनाती है।

तीर्थ पुरोहित ने ठहराया बीकेटीसी को जिम्मेदार

इस तरह की वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो जारी करते हुए एक तीर्थपुरोहित का बयान सामने आया है। तीर्थपुरोहित वीडियो में इस तरह की घटना के लिए श्रद्धालुओं को नहीं बल्कि बीकेटीसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं

तीर्थपुरोहित का कहना है जिस तरह से धाम के बाहर क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बदले बीकेटीसी को मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए नियम कानून के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। तब धाम में आने वाले यात्री इस तरह की हरकत नहीं करते और ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें