Entertainment

आरआरआर को मिली एक और कामयाबी ,हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में मिले तीन अवार्ड्स

साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर देश में ही नहीं पूरी दुनिया में छाई हुई है। 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म के चर्चे अभी तक धूम मचा रहे हैं। पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड में ओरिजिनल सांग की केटेगरी में सांग नाटू नाटू ने अवार्ड जीता था और अब हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में भी आरआरआर ने तीन अवार्ड अपने नाम कर लिए हैं।

तीन अवार्ड्स किए अपने नाम

आरआरआर ने क्रिटिक एसोसिएशन में तीन केटेगरी में अवार्ड जीते है। यह अवार्ड फक्शन ऑस्कर्स से पहले आयोजित होता है। इसमें आरआरआर ने बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म, बेस्ट एक्शन फिल्म और बेस्ट सांग में अवार्ड अपने नाम किए। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इन अवार्ड्स से भारत की फिल्मों को पूरी दुनिया से सम्मान मिल रहा है। इस अवार्ड फक्शन में एस एस राजामौली के साथ एक्टर राम चरण मौजूद थे। फिल्म को अवार्ड मिलने पर एस एस राजामौली स्टेज पर अवार्ड्स लेते वक़्त एक स्पीच भी देते है।

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट है फिल्म

रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ऑस्कर्स के लिए भी नॉमिनेट है। आरआरआर का गाना नाटू नाटू ओरिजिनल सांग केटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। गाने ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। अब क्रिटिक्स एसोसिएशन में तीन अवार्ड जीतने के बाद एस एस राजामौली की नज़र ऑस्कर्स में अवार्ड जीतने में होगी। बता दें की आरआरआर का गाना नाटू नाटू को कंपोज़ एम एम कीरावनी ने किया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button