Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड का एक और लाल देश पर हुआ बलिदान, देवभूमि में शोक की लहर

देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। उत्तराखंड के गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी हवलदार बसुदेव सिंह पुत्र फतेसिंह लेह लद्दाख में देश के लिए बलिदान हो गए। इस खबर के बाद से पूरी देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड का एक और लाल देश पर हुआ बलिदान

 गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी हवलदार बसुदेव सिंह पुत्र फतेसिंह ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। बलिदानी सैनिक सेना के बंगाल इंजीनियर में थे। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जहां एक और बहनें राखी की तैयारियां कर रहीं थी तो वहीं इस खबर के आने से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

बलिदानी हवलदार बसुदेव सिंह के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बसुदेव जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। मिली जानकारी के मुताबिक बसुदेव करीब 13 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तौनाती लेह में थी। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को परिजनों को उनके बलिदान होने की खबर मिली थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें