Big NewsTehri Garhwal

Tehri Accident : हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम, तीन हुई मृतकों की संख्या

टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में 17 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।

गजा से चंबा की ओर आ रही थी टाटा सूमो

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चंबा की ओर आ रही थी। वाहन में 17 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। जबकि एक और घायल ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटना से मृतकों के गांव कठूड़, थन्यूल व अमसारी गांव में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की सूची

  1. ऋतिका पुत्री दीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी अंसारी गांव
  2. धर्मवीर असवाल पुत्र कर्मवीर अस्वल उम्र 45 वर्ष ग्राम कठूड़
  3. जगबीर रावत पुत्र रतन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी थन्यूड़

हादसे में ये हुए घायल

  • (चालक) वीरेंद्र पुंडीर उम्र-52 वर्ष पुत्र शंकर सिंह, निवासी फलसारी
  • वंश पुत्र अनिल चौहान उम्र- नौ वर्ष, निवासी खांड तैला
  • सृष्टि पुत्री अनिल चौहान उम्र-11 वर्ष, निवासी खांड तैला
  • पूजा देवी पत्नी विकास पांडे उम्र -21 वर्ष, निवासीजखमोली मठियाली (पीपल डाली)
  • विकास पांडे पुत्र खुशीराम उम्र-26 वर्ष, निवासी जखमोली मटियाली (पीपल डाली)
  • साक्षी पुत्री खुशीराम उम्र-19 वर्ष, निवासी पाली
  • अदिति पुत्र विकास उम्र-डेढ़ वर्ष, निवासी पाली
  • कलावती देवी उम्र-60 वर्ष पत्नी सुभाष, निवासी उत्तरकाशी
  • 12-गौतम उम्र -24 वर्ष, निवासी उत्तरकाशी
  • प्रकाशी देवी पत्नी अनिल 35 वर्ष, निवासी खांड तैला गांव
  • राजीव पॉलिटेक्निक गजा
  • विमला देवी पत्नी बबलू, निवासी-पलोगी
  • राजेश पंवार पुत्र बैशाख सिंह पंवार, निवासी नवाघर

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button