Big NewsDehradun

उत्तराखंड से एक और बुरी खबर, यहां खाई में गिरी ऑल्टो कार, 2 की मौत

ACCIDENT IN HILLS

टिहरी : उत्तराखंड से एक और बुरी खबर है। उत्तराखंड में आज हादसे पर हादसे की खबरें आ रही हैं। सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गूलर का है जहां एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने की खबर है। खबर है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को 108 से एम्स पहुंचाया है।

मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एक आल्टो कार (UK 07 Y 0229) श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी. कार गूलर के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला. घायलों को 108 से एम्स पहुंचाया। जानकारी मिली है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे जिनमे से दो की मौत की खबर है और दो घायल हुए हैं।

नाम पता

रीना पवार ग्राम चमेली पावकी देवी थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष,  विकास भट्ट (30 वर्ष) पाव की देवी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, रामदयाल पुत्र बुद्धि दास (56 वर्ष) ग्राम चमोल नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल, चौथे व्यक्ति का नाम पता किया जा रहा है.

Back to top button