Ankita Bhandari NewsBig NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand

ANKITA MURDER CASE: आरोपियों को पेशी के लिए ADJ कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, छावनी में बदला कोटद्वार

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड मामले में शनिवार यानी की आज तीनों आरोपितों को एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। इसके लिए कोटद्वार को छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस आरोपितों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची।

कोटद्वार को छावनी में किया तब्दील

अंकिता हत्याकांड प्रकरण में आरोपित पुलकित आर्य अंकित और सौरभ भास्कर को आरोप पत्रों पर सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह से ही भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। न्यायालय के मुख्य गेट को बंद रखा गया है। साथ ही न्यायालय में मामलों से संबंधित व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस जैसे ही तीनों आरोपियों को लेकर पहुंची कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर हत्या कर दी थी। पुलकित आर्य उत्तराखंड में बीजेपी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें