Big NewsUttarakhand

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, कोटद्वार कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ankita Murder Case Hearing Today: उत्तराखंड को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी(Ankita Bhandari) हत्याकांड में आज कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) फैसला सुनाएगा। बहुचर्चित इस मामले पर राज्य ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अदालत परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ankita murder-case hearing today Ankita Bhandari

आज आएगा फैसला Ankita Murder Case Hearing Today

जिस केस ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब उसमें इंसाफ की घड़ी आ चुकी है। दो साल आठ महीने चली सुनवाई के बाद आज फाइनली अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में फैसला सुनाया जाएगा। कोटद्वार की एडीजे कोर्ट आज इस मामले में फैसला सुनाएगी।

कोटद्वार कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोटद्वार में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। गढ़वाल मंडल के अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। अदालत के बाहर सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। पूरी कोशिश कि जा रही है कि किसी भी हालात में माहौल न बिगड़े। खबरों की माने तो कि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों से भारी पुलिस बल और PAC की डेढ़ कंपनी तैनात की गई है। अदालत परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्त पाबंदी है। मॉक ड्रिल और उच्चस्तरीय बैठकों के ज़रिए सारी तैयारियां चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

Ankita Murder Case के मुख्य आरोपी

बता दें कि इस केस की पहली सुनवाई 30 जनवरी 2023 को हुई थी। तीन मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (वनंत्रा रिज़ॉर्ट का मालिक), सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता सभी पर गंभीर आरोप तय हुए हैं। अब कोर्ट का फैसला तय करेगा कि इस हत्याकांड में कौन कितना दोषी है और क्या सजा दी जाएगी।

इस फैसले से ना सिर्फ अंकिता के परिवार को न्याय की उम्मीद है। बल्कि पूरे समाज को एक कड़ा संदेश भी जा सकता है कि कानून कभी चुप नहीं रहता।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button