Big NewsPauri Garhwal

अंकिता भंडारी के परिजनों का धरना जारी, सरकार पर लगाए आरोपियों को शह देने का आरोप

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के माता-पिता का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बता दें अंकिता के परिजनों ने के साल बीत जाने के बाद भी बेटी को न्याय न मिलने से हताश होकर श्रीनगर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

VIP का नाम उजागर न करने का लगाया आरोप

अंकिता के पिता ने अंकिता मर्डर केस में वीआईपी भाजपा RSS नेता अजय कुमार के नाम के उजागर न होने और अंकिता मर्डर के दौरान की वीआईपी और आरोपियों की कॉल रिकॉर्डिंग और लोकेशन अब तक एसआईटी द्वारा न खंगाले जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

समर्थन में आए ये लोग

अंकिता भंडारी के परिजनों के धरने के समर्थन में पहाड़ी स्वाभिमान सेना के संरक्षक आशुतोष नेगी, अध्यक्ष आशीष नेगी समेत गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों समेत श्रीनगर की पूर्व नगर निगम मेयर पूनम तिवारी आई।

आरोपियों को मिल रही सरकार की शह

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा की उनकी बेटी को देह व्यापार में धकेला जा रहा था और मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य राज्य मंत्री थे इसलिए उनको सरकार की शह मिल रही थी। उन्होंने पुलकित आर्य पर बेटी को देह व्यापार में धकेलने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button