UttarakhandAnkita Bhandari NewsBig News

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर हो रही पॉलिटिक्स: अब सामने आया महेंद्र भट्ट का बयान, कही ये बड़ी बात

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला फिर चर्चाओं में आ गया है। वजह भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र राठौर की कथित पत्नी की ओर से लगाए गंभीर आरोप है। कांग्रेस ने इन आरोपों के बाद भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर हो रही पॉलिटिक्स पर सामने आया महेंद्र भट्ट का बयान

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर हो रही राजनीति पर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुष्यंत गौतम को इस वजह से टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो अनुसूचित जाति से आते हैं।

अनुसूचित जाति को टारगेट कर रहे गणेश गोदियाल: भट्ट

महेंद्र भट्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल टारगेट कर रहे हैं। अंकिता भंडारी मामले पर अनुसूचित जाति के साथ राजनीति करना कांग्रेस को भारी पड़ेगा। भट्ट ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता असली आईना दिखाएगी।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर चर्चाओं में आया अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें