Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsHighlight

एक बार फिर चर्चाओं में आया अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो के बाद ये मामला फिर से गरमा गया है। वीडियो में उर्मिला ने उत्तराखंड सदन में कथित अनैतिक गतिविधियों और अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक कथित नाम “गट्टू” का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

इसी के विरोध में मंगलवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के नाम पर अब तक केवल आश्वासन दिए गए हैं, जबकि सच्चाई सामने लाने से सरकार बचती नजर आ रही है।

कांग्रेस ने फिर की CBI जांच की मांग

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उर्मिला के वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मामले में किसी VIP की भूमिका है तो उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। रौतेला ने कहा कि अब इस मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने CBI जांच की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सीएम आवास का घेराव भी किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें