Big NewsUttarakhand

अंकित भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपी दोषी करार, कुछ देर बाद सजा का ऐलान

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में करीब दो साल आठ महीने चली सुनवाई के बाद आज कोर्ट का फैसला आ चुका है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। कुछ ही देर बाद आरोपियों की सजा का ऐलान किया जाएगा।

अंकित भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपी दोषी करार

बहुचर्चित उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में अंकिता की हत्या के मामले में तीन आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी पाया गया है। हालांकि अभी तीनों आरोपियों के खिलाफ सजा का ऐलान होना बाकी है।

कुछ देर बाद सजा का ऐलान

बता दें कि इस केस की पहली सुनवाई 30 जनवरी 2023 को हुई थी। एसआईटी की जांच के बाद अभियोजन पक्ष ने करीब 500 पन्नों का चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया था। आरोप तय होने के बाद 28 मार्च 2023 से गवाहों की प्रक्रिया शुरू हुई। इन दो साल आठ महीनों में अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल 47 गवाह पेश किए गए। जबकि एसआईटी ने शुरुआत में 97 गवाह तय किए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button