Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार के इस गांव में रहस्मयी बिमारी से 4 मवेशियों की मौत, 50 बीमार, ग्रामीणों में दहशत

हरिद्वार के नारसन ब्लॉक के घोसीपुरा गांव में इन दिनों रहस्यमयी बीमारी ने कहर बरपा रखा है। गांव में करीब 50 पशु अचानक इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। वहीं अब तक 4 पशुओं की मौत हो चुकी है। मरे हुए पशुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

हरिद्वार में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत

ग्रामीणों का कहना है कि जिन पशुओं की मौत हुई है, वे दूध देने वाली दुधारू गए थी। ऐसे में पशु मालिकों को सीधा आर्थिक झटका लगा है। गांव में फैली इस बीमारी को लेकर लोगों में गहरा डर और भय का माहौल है। पशुपालकों का कहना है कि अगर बीमारी पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया, तो और भी कई पशुओं की जान जा सकती है।

पशु चिकित्सक को लेकर गांव में नाराजगी

गांव के लोगों ने इस गंभीर मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने भी हालात की गंभीरता को देखते हुए कई बार क्षेत्रीय पशु चिकित्सक मनोज कुमार को मौके पर बुलाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद पशु चिकित्सक गांव नहीं पहुंचे। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: चमोली में बारिश का कहर : नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से मवेशियों की मौत, घर क्षतिग्रस्त

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें