Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News
पौड़ी लोकसभा सीट से अनिल बलूनी ने किया नामांकन, कुछ ही देर में शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे CM

पौड़ी लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन कर लिया है। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शक्ति प्रदर्शन के लिए पौड़ी पहुंचेगे।
पौड़ी लोकसभा सीट से अनिल बलूनी ने किया नामांकन
मंगलवार को पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन कर लिया है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।
शक्ति प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री के साथ CM भी रहेंगे मौजूद
कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देने के लिए पौड़ी पहुंचेंगे। बता दें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को सुबह ही अनिल बलूनी के समर्थन में पौड़ी पहुंच गई हैं। कुछ ही देर में प्रत्याशी के समर्थन के लिए शक्ति समर्थन किया जाएगा।