मां की डांट से नाराज होकर छात्रा ने छोड़ा घर, किशोरी लग गई दलाल के हाथ, फिर…

मोबाइल इस्तेमाल पर मां की डांट से नाराज होकर आठवीं की छात्रा ने घर छोड़ दिया। छात्रा घर छोड़ने के बाद दलाल के हाथ लग गई। जिसके बाद छात्रा से देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। तीसरे दिन छात्रा जब अपने घर लौटी तो उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। जिसे सुन उसके माता पिता के होश उड़ गए। छात्रा के परिजनों ने मामले को लेकर आरोपित दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोबाइल इस्तेमाल पर मां की डांट से नाराज होकर छोड़ा घर
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की कक्षा आठ में पढ़ने वाली कनखल क्षेत्र की एक छात्रा के मोबाइल इस्तेमाल करने पर मां ने उसे डांट दिया था। जिससे वह नाराज होकर घर से चली गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारी व परिचितों में उसकी तलाश की। इस बीच तीन दिन बाद रविवार को छात्रा खुद ही घर लौट आई।
नौकरी लगवाने का झांसा देकर छात्रा को देह व्यापर में धकेला
छात्रा ने अपने परिजनों को घर पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद उनके होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि उसे एक रिश्तेदार युवती ने उसकी मुलाकात दीपक सैनी निवासी राजीवनगर बस्ती गोविंदपुरी से कराई थी। दिनेश ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और तीन अलग-अलग लोगों से मिलाया।
छात्रा ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजन तुरंत छात्रा को लेकर कनखल थाने पहुंचकर आरोपित दीपक सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित दीपक सैनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड ने बताया कि आरोपित दीपक सैनी पेशेवर दलाल है। दीपक सैनी को पुलिस ने किशोरी को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले तीनो आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर के कई नामचीन लोग भी शामिल
पुलिस ने दलाल दीपक सैनी का मोबाइल फोन भी खंगाला। दीपक के तार दिल्ली में जिस्मफरोशी के सौदागरों से जुड़े निकले। पुलिस ने बताया की आरोपित व्हाट्सअप पर ही पूरा धंधा संचालित कर रहा था। दीपक के फोन से कॉल गर्ल की उत्तेजक तस्वीरें और मोबाइल नंबर मिलने के साथ ही कई नियमित ग्राहकों की जानकारी भी मिली है। इसमें शहर के कई नामचीन, सफेदपोश और प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं।
आरोपित व्हाट्सअप से ही करता था पूरा धंधा संचालित
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपित दीपक व्हाट्सएप एप्लीकेशन के जरिए लड़कियों के फोटो भेजकर पसंद कराता था। बाद में उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराता था। वह युवतियों को पैकेज सिस्टम पर लाकर हरिद्वार में जिस्मफरोशी कराता था।
रिश्तेदार युवती से की पुलिस ने पूछताछ
मामले की तेह तक जाने के लिए पुलिस ने रिश्तेदार युवती से भी पूछताछ की। युवती ने बताया कि उसे दीपक की असलियत मालूम नहीं थी। वह नौकरी लगवाने की बात करता था। इसलिए घर से निकली छात्रा ने उससे मदद मांगी थी। जिस वजह से उसने दीपक को उसका मोबाइल नंबर दिया था कि उसका भविष्य बच जाए।