Dehradunhighlight

कंगना के बयान से उत्तराखंड में रोष, एसएसपी को सौंपी तहरीर, कहा-शहीदों का किया अपमान

devbhoomi news

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में भी रोष है। बीते दिन महिला कांग्रेस ने थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की तो वहीं आज देहरादून एसएसपी को भी कांग्रेस ने तहरीर सौंपी और कंगना पर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि दून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने डीआइजी-एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी से मुलाकात की और अभिनेत्री कंगना रनौत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कहा कि उनके इस बयान से नफरत फैलेगी।

एसएसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कांग्रेस ने लिखा कि कंगना रनौत ने अपने एक बयान में कहा कि आजादी हमें भीख में मिली है। देश को सच्ची आजादी तो वर्ष 2014 में मिली है। यह बयान स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों का अपमान है। अभिनेत्री के बयान से समाज में नफरत फैलेगी। इस बयान की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है और अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है

लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्म, वर्ग, संप्रदाय और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। समाज को एक नई दिशा दी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, जगदीश धीमान, नागेश रतूड़ी, सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे।

Back to top button