Entertainmenthighlight

Anant Radhika Wedding : आज शादी के बंधन में बंधेगे अनंत-राधिका, जान लें वेडिंग का पूरा शेड्यूल

आज यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन(Anant Radhika Wedding) में बंधने वाले है। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ये शादी होने जा रही है। ऐसे में दोनो का शादी का प्रोग्राम तीन दिन तक चलने वाला है। जिसमें आज शुभ विवाह होगा। बता दें कि वर्ल्ड सेंटर में ये शादी होने जा रही है। शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद होगा। तो वहीं 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। ऐसे में चलिए शादी का पूरा शेड्यूल जान लेते है।

Anant Radhika Wedding Schedule

आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट(Anant Ambani-Radhika Merchant) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें आज तीन बजे से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। दोपहर तीन बजे साफा बांधने की रस्म की जाएगी। जिसके बाद बारात वेन्यू की तरफ प्रस्थान करेगी। जिसके बाद वरमाला की रस्म सात आठ बजे होगी। रात 9:30 बजे से सात फेरे, लग्न और सिंदूर दान की रस्म शुरू हो जाएंगी। बता दें कि इस दौरान सभी मेहमानों को पारंपरिक ड्रेस कोड में ही आना होना। जिसके बाद 13 और 14 को दो रिसेप्शन किए जाएंगे।

Radhika Marchant का आउटफिट है खास

बता दें कि शादी के दिन होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट का आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। मनीष मल्होत्रा ने बताया हर एक आउटफिट दुल्हन की पर्सनैलिटी से मेल खाता हुआ तैयार किया गया है। उनका आउटफिट ट्रेडिशनल एलिमेंट्स और कंटेम्पररी एस्थेटिक्स को मिक्स करता है। बहुत ही बारिकी से उनका ये आउट फिट डिजाइन किया गया है।

Anant Radhika Wedding के लिए ये विदेशी मेहमान पहुंचे मुंबई

बता दें कि कई विदेशी मेहमान इस बिग फेट वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई आ रही है। जहां बीती रात कार्दशियन सिस्टर्स को पैपराजी ने स्पाट किया था।

इसके अलावा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा अपने पति निक के साथ इस शादी में शिरकत करने भारत लौटी। इसके साथ ही ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन शादी में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंचे।

इसके अलावा WWE सुपरस्टार जॉन सीना, पूर्व फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम आदि के शामिल होने की उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button